Skip to content

Jalandhar: जालंधर नगर निगम दफ्तर में RTI एक्टिविस्ट के साथ मारपीट, ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत

Jalandhar: जालंधर नगर निगम दफ्तर में RTI एक्टिविस्ट के साथ मारपीट, ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के दफ्तर में आज फिर से हंगामा हो गया। नगर निगम के दफ्तर में एक ढाबे के मालिक ने आरटीआई एक्टिविस्ट और ट्रांसपोर्टर पर हमला कर दिया। इसके बाद ढाबा मालिक अपने साथी के साथ फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के दफ्तर में आज ट्रांसपोर्टर और आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा पर हमला किया गया। रविंदरपाल सिंह चड्ढा का आरोप है कि मक्खन ढाबे के मालिक भूपिंदर सिंह भिंदा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। [caption id="attachment_60350" align="aligncenter" width="800"] Nanak-Dhaba-Jalandhar Nanak-Dhaba-Jalandhar[/caption]

चड्ढा पर भिंदा ने किया हमला

आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा (RTI activist Ravinderpal Singh Chadha) ने बताया कि मक्खन ढाबे के मालिक भूपिंदर सिंह भिंदा जलविलास के सामने अवैध रूप से इमारत बनवा रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के अफसरों से की थी। इसके बाद उक्त अवैध इमारत को नगर निगम ने सील कर दिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
आज वे किसी काम के सिलसिले से नगर निगम दफ्तर आए थे। वे दफ्तर से बाहर जा रहे थे कि इतने में भूपिंदर सिंह भिंदा और उसके एक साथी ने उन्हें घेर लिया। चड्ढा ने आरोप लगाया कि इस दौरान भूपिंदर सिंह भिंदा और उसके साथी ने उनके साथ मारपीट की। चड्ढा ने कहा है कि इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है। [caption id="attachment_61253" align="aligncenter" width="800"] Nanak-Dhaba-Jalandhar1 Nanak-Dhaba-Jalandhar1[/caption]

मक्खन ढाबा मालिक हैं भिंदा

उधर, इस संबंध में मक्खन ढाबे के मालिक भूपिंदर सिंह भिंदा का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अगर ढाबा मालिक भिंदा अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वे मोबाइल नंबर 9888190945 पर फोन कर सकते हैं या फिर WhatsApp कर सकते हैं।