डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पैरोल याचिका का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है जिससे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि हेलिकॉप्टर लेने भी जाएगा तो 10 घंटे लग जाएंगे। कल सेशन का आखिरी दिन है। अब इसमें कुछ नहीं हो सकता। इस बात की जानकारी अमृतपाल के वकील ने दी है।








