Skip to content

Punjab News: स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील में हुआ बड़ा बदलाव

Punjab News: स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील में हुआ बड़ा बदलाव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील में बड़ा बदलाव किया है।

मेन्यू में बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक मिड-डे-मील सोसाइटी ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पंजाब ( Punjab ) के सरकारी स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड-डे मील के साप्ताहिक मेन्यू में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
ये निर्देश 1 से 31 दिसम्बर तक लागू रहेंगे। इसका का उद्देश्य छात्रों को अधिक संतुलित, विविध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है ताकि उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सकारात्मक सुधार हो सके। [caption id="attachment_64871" align="alignnone" width="800"] mid day meal mid day meal[/caption] शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूलों में भोजन छात्रों को कतार में बैठाकर परोसा जाएगा। इस पूरे प्रबंधन की जिम्मेदारी मिड-डे मील इंचार्ज के पास होगी।
  • सोमवार : दाल और रोटी
  • मंगलवार : राजमाह-चावल और खीर
  • बुधवार : काले / सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी/रोटी
  • गुरुवार : कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़े के साथ) और चावल
  • शुक्रवार : मौसमी सब्जी के साथ रोटी
  • शनिवार : साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल