Passport: जालंधर में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, मिली ये खास सुविधा

जालंधर (Jalandhar) के पासपोर्ट दफ्तर में 17 दिसंबर को सभी श्रेणियों के लंबित पासपोर्ट (Passport) आवेदनों के निपटारे के लिए पासपोर्ट अदालत का आयोजन करने जा रहा है। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Passport
Highlights
  • जालंधर में लगने जा रही पासपोर्ट अदालत
  • लंबित पासपोर्ट आवेदनों का होगा निपटारा
  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Passport: जालंधर (Jalandhar) में पासपोर्ट (Passport) बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जल्द ही जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगने जा रही है जिससे कई लोगों को फायदा होगा।

अधिकारी यश पाल ने दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के पासपोर्ट दफ्तर में 17 दिसंबर को सभी श्रेणियों के लंबित पासपोर्ट (Passport) आवेदनों के निपटारे के लिए पासपोर्ट अदालत का आयोजन करने जा रहा है। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने दी है।

Jalandhar Passport Office
Jalandhar Passport Office
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने बताया कि यह अदालत क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ‌तर S.C.O. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास लगाई जाएगी। इसमें 31 अक्टूबर 2025 या इससे पहले जमा किए आवेदनों का निपटारा किया जाएगा जिनकी फाइलें किसी कारण लंबित रह गई इसके उन सबका निपटारा किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने 31 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से अपील की कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जरूरी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचकर अपनी लंबित फाइलों का समाधान करवाएं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *