Skip to content

PRTC Buses Strike: पंजाब में खत्म हुई सरकारी बसों की हड़ताल, लोगों को मिली राहत

PRTC Buses
PRTC Buses
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। PRTC Buses Strike: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पांच दिनों से चल रही सरकारी बसों की हड़ताल अब खत्म हो गई है जिससे लोगों को राहत मिली है।

वर्कर्स की हड़ताल खत्म

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन हड़ताल खत्म कर आखिरकार अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। [caption id="attachment_95077" align="alignnone" width="1200"] PRTC Buses Strike PRTC Buses Strike[/caption]

कर्मचारियों ने एकजुट होकर लिया भाग

लुधियाना बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज, पनबस यूनिट कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था और कर्मचारियों ने एकजुट होकर इसमें भाग लिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उन्होंने कहा कि धरना मुख्य रूप से जेलों में बंद साथियों की रिहाई और सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करवाने की मांग को लेकर लगाया गया था। यूनियन नेताओं के मुताबिक, मैनेजमेंट ने इन मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।