डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर देखी गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (
IMD
) ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
[caption id="attachment_91226" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
पिछले 24 घंटों में पंजाब में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में गिरावट आई है। औसत न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है और अब यह सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फरीदकोट और गुरदासपुर में शीतलहर चली, वहीं अमृतसर, आदमपुर, पठानकोट और बठिंडा जैसे शहरों में दृश्यता शून्य तक गिर गई। लुधियाना में दृश्यता मात्र 10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर और बठिंडा में 50 मीटर दर्ज की गई।