Punjab News: एस.सी. आयोग के चेयरमैन गढ़ी द्वारा सीएम मान से मुलाकात
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान जसवीर सिंह गढ़ी ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) को अनुसूचित जाति आयोग द्वारा राज्य के दलित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी।