Punjab News: इस दिन होंगे ऑल इंडिया सर्विसेज़ टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीमों के ट्रायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसेज़ टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2026 तक टेबल टेनिस हॉल, सेक्टर-23, चंडीगढ़ (
Chandigarh
) में किया जा रहा है। पंजाब की पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस टीमों के लिए ट्रायल 31 दिसंबर को प्रातः 11 बजे पोलो ग्राउंड, पटियाला में आयोजित किए जाएंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायल्स में सुरक्षा सेवाओं/अर्धसैनिक बलों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी एवं एनएसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त संस्थाओं/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा यहां तक कि केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा संचालित बैंकों के कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं।