Skip to content

Punjab News: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे अचानक गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे अचानक से गायब हो गए है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बच्चे अचानक गायब

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ ( Chandigarh ) में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे अचानक गायब हो गए है। कुछ देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस में भी शिकायत दी है।

पुलिस कर रही तलाश

24 घंटे के बाद भी दोनों बच्चों का अभी तक न तो कोई सुराग मिला है और न ही परिवार को किसी तरह के रंगदारी की कॉल आई है। उधर, बीती रात शिकायत के बाद से पुलिस टीमें बनाकर तलाशी कर रही है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

पुलिस के मुताबिक गायब हुए दोनों बच्चों के परिजन रायपुर खुर्द में रहते हैं। और चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। एक बच्चा तीसरी तक में पढ़ता है। जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है। इस मामले से संबंधित एक CCTV भी सामने आया है जिसमें दोनों बच्चे कंधे पर हाथ रखे हुए कहीं जा रहे हैं। गायब हुए बच्चों में एक आठ साल का और दूसरा 12 साल का है। पुलिस के मुताबिक, इसमें इशांत 8 और आयुष 12 साल का है।