Skip to content

Accident News: दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की आपस में भयानक टक्कर हो गई है जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली ( Mohali ) के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है की एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
वहीं इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है बता दे कि आज सुबह काफी धुंध पड़ी हुई थी जिसके कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ हादसा

यह हादसा सुबह यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ। उस समय धुंध बहुत ज्यादा थी जिसके चलते दौरान सेंट इजरा स्कूल और डीपीएस की बसें आपस में टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूलों का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। हालांकि, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।