Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, होशियारपुर।
Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।