Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में आज घना कोहरा और शीत लहर का अलर्ट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में आज घना कोहरा और शीत लहर का अलर्ट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और चार जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विभाग ( IMD ) ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

24 घंटों में दो डिग्री गिरा तापमान

मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में भी ठंड के दिन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राज्य भर में अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में दो डिग्री गिर गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रात के तापमान में भी इसी तरह की गिरावट देखी जा रही है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

घना कोहरा छाने की संभावना

बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अमृतसर में दृश्यता शून्य और बठिंडा में 150 मीटर दर्ज की गई। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसी तरह, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), मालेरकोटला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट चंडीगढ़ में दर्ज की गई, जो 5.3 डिग्री सेल्सियस थी। चंडीगढ़ में तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रूपनगर में तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि होशियारपुर में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।