Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की भयानक टक्कर, महिला की मौत

Jalandhar News: जालंधर में कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की भयानक टक्कर, महिला की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को टक्कर मर दी है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की भयानक टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है। यह हादसा थाना नंबर 2 के इलाके में डोल्फिन होटल के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस टिप्पर से महिला का एक्सिडेंट हुआ, वह नगर निगम का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला एक्टिवा पर सवार होकर पटेल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी।