Skip to content

Punjab News: पंजाब में पूर्व कांग्रेस सांसद और सीनियर अकाली नेता समेत 4 दिग्गज नेताओं की भाजपा में एंट्री

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आज भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने वाली है क्योंकि 4 दिग्गज नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़ भाजपा ( BJP ) में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। [caption id="attachment_99675" align="aligncenter" width="1200"] Jagmeet Singh Brar Jagmeet Singh Brar[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। वहीं जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अश्वनी शर्मी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ उपस्थित रहेंगे।