Skip to content

Gurdeep Singh Bhaini Passed Away: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Gurdeep Singh Bhaini Passed Away: पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Gurdeep Singh Bhaini Passed Away: पंजाब की राजनीति से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक का आज निधन हो गया है जिससे शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह भैणी का आज अचानक निधन हो गया। उन्होंने 92 की उम्र में आज आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह भैणी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में घुटने का ऑपरेशन होने के बाद उन्होंने चलना-फिरना शुरू किया था, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।