डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: साल 2026 का पहला महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां थीं। लोहड़ी और गणतंत्र दिवस के अलावा, पंजाब (Punjab) में एक और सरकारी छुट्टी आने वाली है।
इस सप्ताह लंबा वीकेंड
पंजाब सरकार के वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी और सतगुरु राम सिंह जी की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पंजाब में आरक्षित अवकाश (
Holiday
) रहेगा। इसके साथ ही, इस सप्ताह लंबा वीकेंड भी आ रहा है।
[caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
बता दे कि 23 तारीख को शुक्रवार है। इसके बाद, लगभग सभी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगी। उसके बाद, 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इस महीने में एक साथ चार छुट्टियां हैं।
ऐसे में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे लोग आसानी से प्लान कर सकते हैं। पंजाब सरकार के कैलेंडर के अनुसार, 23 जनवरी (आरक्षित) और 26 जनवरी को सरकारी छुट्टियां रहेंगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।