Skip to content

India-EU Deal: भारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील्स' फाइनल, इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर घटेगा टैरिफ, वाइन भी होगी सस्ती

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। India-EU Deal: भारत (India) और यूरोपीय यूनियन (European Union) के बीच फ्री ट्रेड (Free Trade) का ऐलान हो गया है जिससे दोनों देशों को आने वाले समय में बड़ा फायदा होगा। करीब 18 साल के बाद ये कोशिश कामयाब हुई है। बता दे कि भारत (India) और यूरोपीय यूनियन ( EU ) के बीच ट्रेड फ्री का ऐलान हो गया है। दरअसल दोनों पक्ष 2007 से इसपर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, अब 18 साल बाद ये कोशिश कामयाब हो गई है। जिससे भारत को बड़ा फायदा हुआ है। [caption id="attachment_100660" align="aligncenter" width="1200"] India-EU Deal India-EU Deal[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं अब यूरोप से भारत आने वाले काफी चीजें सस्ती हो जाएगी। भारत (India) और यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।

टैक्स कम होगा

इसके साथ ही भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। वहीं भारत-यूरोपीयन यूनियन FTA की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने भी इसे 'मदर ऑफ ऑल डील' कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है।

भारत में क्या होगा सस्ता?

  • मर्सिडीज, BMW और पॉर्श जैसी लग्जरी कारों की कीमतों में कमी आएगी
  • 15000 यूरो (16.3 लाख रुपये) से अधिक मूल्य वाली की कारों पर लगेगा सिर्फ 40 प्रतिशत टैरिफ
  • विमान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, केमिकल्स, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और मेटल स्क्रैप भी हो सकते हैं सस्ते
  • भारतीय बाजार में घट सकती हैं यूरोप से आने वाली शराब की कीमतें
  • आईटी, इंजीनियर, टेलीकॉम और बिजनेस जैसे सर्विस सेक्टर में भारतीयों को मिलेंगे मौके