Skip to content

Jalandhar News: पीएम के पंजाब दौरे से पहले स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कैंब्रिज स्कूल को धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में कैंब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलायाजा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल पर भेजी गई है। [caption id="attachment_91154" align="aligncenter" width="1200"] PM Narendra Modi PM Narendra Modi[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा- आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। इसके साथ ही लिखा कि 'खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है...बदला...बदला...बदला। निशाने पर डेरा बल्लां।'