Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पंजाब एंड सिंध बैंक का पानी कनेक्शन काटा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में वाटर सप्लाई के बिलों के बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम (Municipal Corporation) की फ्लाइंड स्क्वायड टीम ने आज कार्रवाई करते हुए भगत सिंह चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank Jalandhar) का पानी कनेक्शन काट दिया। बैंक से 64,080 रुपए बकाया वसूल किया जाना है। जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) के आदेश पर वाटर सप्लाई ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया और उनकी टीम ने प्रताप बाग जोन में बड़ी कार्रवाई की। हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि पंजाब एंड सिंह बैंक को पांच नोटिस जारी किया गया, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई। [caption id="attachment_100975" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters News Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters News[/caption]

बैंक का पानी कनेक्शन काटा

बकाया राशि का भुगतान न किए जाने से नगर निगम की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आज वीके सहगल (पंजाब एंड सिंध बैंक) का पानी कनेक्शन काट दिया गया। वालिया ने कहा है कि पानी बिलों के डिफाल्टरों पर कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हरप्रीत सिंह वालिया के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वायड टीम के अश्वनी गिल, प्रताप बाग के जेई सुरेश कुमार, इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह और अजय कुमार ने ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि टीम ने प्रताप बाग के फगवाड़ा गेट, रेलवे रोड और भगत सिंह चौक के पास कार्रवाई की। [caption id="attachment_100976" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters Update Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters Update[/caption]

पार्ट पेमेंट के साथ पोस्ट डेटेड चेक लिया

हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि मौके पर कई डिफाल्टरों ने पार्ट पेमेंट किया और शेष राशि की पोस्ट डेटेड चेक दिया, जिसमें हफ्ते या 15 दिनों में सारा पैसा जमा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा आज 2.15 लाख रुपए की रिकवरी की गई है।

इन डिफाल्टरों ने किया पार्ट पेमेंट

हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि मौके पर कई डिफाल्टरों ने बिल का भुगतान किया। इसमें फगवाड़ा गेट के पवन कुमार, अमन कुमार ने 73920 रुपए में से 40 हजार रुपए जमा करवाया। सुनील विज रेलवे रोड ने बकाया  85,236 में से मौके पर 35,000 रुपए जमा करवा कर शेष राशि की पोस्ट डेटेड चेक दिया है। इसी तरह राजरानी रेलवे रोड 61503 बकाया था, जिसमें से मौके पर 10,000 रुपए जमा करवाए गए। पाहवा रिफ्रेंशमेंट अवतार सिंह से बकाया 68640 रुपए जमा करवाया गया। हरि सिंह रेलवे रोड से 5000 रुपए जमा करवाया गया। रंजीत लाल से 35,000 और त्रिलोचन सिंह फगवाड़ा गेट से 20,000 रुपए जमा करवाए गए।