Skip to content

Jalandhar News: AAP के नेताओं की हुक्म बजाने की बजाए आम लोगों की सुरक्षा करे पुलिस - सुशील रिंकू

Jalandhar News: AAP के नेताओं की हुक्म बजाने की बजाए आम लोगों की सुरक्षा करे पुलिस - सुशील रिंकू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP Punjab) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के बस्ती नौ स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप हुई चोरी और बुजुर्ग की हत्या मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की तीखी आलोचना की है। सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि जालंधर (Jalandhar) समेत पंजाब (Punjab) में हो रही इस तरह की आपराधिक घटनाओं की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं और पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) से अपील करता हूं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की हुक्म बजाने की बजाय आम लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने को लेकर पुलिस को आदेश दिए जाएं। [caption id="attachment_99005" align="aligncenter" width="1200"] Sushil Rinku Jalandhar Sushil Rinku Jalandhar[/caption]

क्राइम जालंधर में, जांच अंबाला पुलिस करे

सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर (Jalandhar) में क्राइम होता है लेकिन उसकी जांच अंबाला (Ambala) पुलिस कर रही है। सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी के एसे वर्करों और नेताओं को सुरक्षाकर्मी प्रदान किए गए हैं जो न तो नगर निगम का चुनाव लड़ा है ना और अन्य कोई चुनाव लड़े। यही नहीं आम आदमी पार्टी के उन वर्करों को सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए हैं, जो निगम चुनाव हार गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सुशील रिंकू ने कहा है कि पंजाब सरकार की सबसे बड़ी नालायकी है। जालंधर (Jalandhar) में न तो पुलिस रात में कोई ड्यूटी करती है और न ही किसी तरह से पुलिस का कोई नाका लग रहा है। जिससे चोरों और आपराधिक किस्म के लोगों का मनोबल बढ़ गया है। चोरों और गुंडों के हौंसले बुलंद हैं।