Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पब्लिक टॉयलेट में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Jalandhar News: जालंधर में पब्लिक टॉयलेट में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पब्लिक टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

व्यक्ति का शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के न्यू बलदेव नगर इलाके में रोड किनारे स्थित एक सरकारी बाथरूम (सार्वजनिक शौचालय) से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच करनी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पुरुष बाथरूम के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इस कारण शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।