Skip to content

Punjab News: पंजाब में लापता युवक का 3 टुकड़ों में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में कई दिनों से लापता युवक का 3 टुकड़ों में शव बरामद हुआ है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक का 3 टुकड़ों में शव मिला है। इसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। [caption id="attachment_98875" align="aligncenter" width="1200"] शव को कंबल से ढककर ले जाते हुए शव को कंबल से ढककर ले जाते हुए[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी अनुसार मृतक युवक 3 दिनों से लापता था मृतक की पहचान दविंदर (उम्र 30) के रूप में की गई है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला।

मुंबई में काम करता था मृतक

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दविंदर मुंबई में काम करता था और 3 दिन पहले ही मुंबई से आया था। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना स्थल का एरिया सील कर दिया है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के दोस्त शेरा ने उसकी हत्या की है। शेरा उसके घर के नजदीक गली में रहता है। घटना स्थल से सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें शेरा अपने साथी की साथ दविंदर का शव ड्रम में डाल कर ले जाता नजर आया।