डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar NewsL पंजाब के जिला जालंधर में एक घर में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है और एक महिला की भी मौत हो गई है।
77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) के रामामंडी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बचने के प्रयास में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी।
[caption id="attachment_100788" align="aligncenter" width="1200"]
इसी घर में लगी आग[/caption]
गंभीर रूप से घायल परमजीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं। निचली मंजिल पर किराएदार रहते हैं।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आज सुबह परमजीत कौर जब अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें देखकर परमजीत कौर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग से बचने के लिए उसने छत से छलांग लगा दी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी गई है।