Skip to content

Bareilly City Magistrate Resign: सरकार की नीतियों के खिलाफ पीसीएस अफसर ने दिया इस्तीफा, ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बरेली। Bareilly City Magistrate Resign: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (PCS) के एक अधिकारी ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बरेली ( Bareilly ) के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह UGC का नया कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई बताई है।

2019 बैच के पीसीएस अधिकारी

अलंकार अग्निहोत्री वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इस्तीफे के पीछे उन्होंने दो प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, माघ मेले के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य से जुड़े ब्राह्मण बटुक शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट, जिसमें बटुकों की चोटी/शिखा पकड़कर उन्हें पीटे जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

दूसरा, UGC Regulations 2026 के विरोध में उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि शंकराचार्य के बटुक ब्राह्मण शिष्यों के साथ हुई इस घटना को लेकर अलंकार अग्निहोत्री ने गहरी नाराजगी और पीड़ा व्यक्त की थी। उनका कहना है कि धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने 5 पेज का एक लेटर लिखा। जिसमें उन्होंने कहा- 'प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई।' सवाल पूछा- क्या ब्राह्मणों के नरसंहार की तैयारी है। उन्होंने लिखा कि 'ऐसी घटना किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और मौजूदा सरकार ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रही है। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ब्राह्मणों की बात करने वाला कोई नहीं है।'

उच्चाधिकारियों को सौंपा त्यागपत्र

उन्होंने अपना त्यागपत्र उच्चाधिकारियों को सौंप दिया है और फिलहाल आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस इस्तीफे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

Watch on Daily Samvad