डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: आज से मंगलवार तक पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम में फिर से बदलाव
बता दें कि शुक्रवार को पंजाब के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि हरियाणा में यह औसत के करीब रहा। मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में तापमान औसत के करीब रहने की संभावना है। हालांकि, 1 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।
[caption id="attachment_91226" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक पहुंच चुका है। इसी बीच, पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनना शुरू हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं चल रही हैं। इसके परिणामस्वरूप, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश की संभावना कम है। 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मनसा और बठिंडा में बारिश की संभावना है।