Skip to content

Sex Racket Busted: शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 15 लड़कियां काबू, मचा हड़कंप

Sex Racket Busted: शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 15 लड़कियां काबू, मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बिहार। Sex Racket Busted: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 15 लड़कियों को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सहरसा ( Saharsa ) जिले में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास रेड लाइट एरिया में छापा मारा।

15 लड़कियां रेस्क्यू

इस दौरान पुलिस ने वहां से 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि को इलाके में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। [caption id="attachment_75527" align="aligncenter" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित भारतीय नगर इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाने लाया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू की गई लड़कियों को जिला प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।