Punjab News: हथियार लाइसेंस को लेकर स्पीकर ने अमित शाह को लिखा अर्ध-सरकारी पत्र
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने आर्म्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब (
Punjab
) के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति हेतु आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसमें अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है।