UP News: मुख्यमंत्री ने की गोसेवा, अपने हाथों से खिलाया गुड़-रोटी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, गोरखपुर।
UP News: गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा भी उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है।
मुख्यमंत्री सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी (
Yogi Adityanath
) ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नाम पुकारे। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। अपने नाम की प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-कूदते उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया।