Skip to content

Holiday News: अब 20 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश

Holiday News: अब 20 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, प्रयागराज। Holiday News: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूलों में छुट्टियों को एक बार फिर बढ़ा दिया है जिसके चलते बच्चों ने राहत की सांस ली है।

स्कूलों में छुट्टियां

मिली जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( Prayagraj ) जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां कर दी है। जिले के सभी पहली से 12वीं तक के स्कूल 16 जनवरी से 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। [caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]  

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बता दे कि प्रशासन ने यह निर्णय स्नान पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए लिया है। वहीं स्कूलों में छुट्‌टी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई है। जिसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों को इस अवधि में बंद रखना अनिवार्य होगा और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कहा है कि हालात सामान्य होने के बाद स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर अगला आदेश जारी किया जाएगा।

Watch on Daily Samvad