Skip to content

Vaishno Devi: नए साल पर माता वैष्णों देवी जी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, कई रास्ते बंद किए गए

Vaishno Devi: नए साल पर माता वैष्णों देवी जी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, कई रास्ते बंद किए गए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कटरा। Vaishno Devi Yatra: नए साल के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच चुके हैं। माता वैष्णौं देवी (Vaishno Devi) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन हिमकोटी मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। [caption id="attachment_60709" align="aligncenter" width="800"] Maa Vaishno Devi Yatra Maa Vaishno Devi Yatra[/caption]

“जय माता दी” के जयकारों की गूंज

मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वैष्णो देवी भवन, बाणगंगा, अर्धकुंवारी और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें साफ नजर आ रही हैं। हर ओर “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। अधिकारियों के अनुसार अत्यधिक भीड़ के कारण फिलहाल केवल हाथी माथा मार्ग से ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। हिमकोटी मार्ग बंद होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथी माथा मार्ग की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भी दबाव लगातार बढ़ रहा है। [caption id="attachment_5978" align="aligncenter" width="800"] Maa Vaishno Devi Yatra Maa Vaishno Devi Yatra[/caption]

मार्गों में बदलाव किया जा सकता

प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से बताया गया है कि भीड़ प्रबंधन को लेकर लगातार हालात की समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है या मार्गों में बदलाव किया जा सकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए सभी फैसले लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

नए साल के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। [caption id="attachment_75566" align="aligncenter" width="1200"] Vaishno Devi ji Vaishno Devi ji[/caption]

24 घंटे निगरानी की जा रही है

इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पूरे यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सहायता डेस्क भी बनाए गए हैं। वहीं चिकित्सा सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

भक्तिभाव का माहौल

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। श्रद्धालुओं को अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मौसम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी यात्रा मार्गों में बदलाव संभव है। [caption id="attachment_75567" align="aligncenter" width="1200"] Maa Vaishno Devi Yatra Maa Vaishno Devi Yatra[/caption] फिलहाल माता वैष्णो देवी धाम में भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग नए साल की शुरुआत माँ वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।