Haryana News: सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में CCTNS की 32वीं राज्य स्तरीय बैठक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित CCTNS की 32वीं राज्य स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान बताया गया कि ‘हरसमय’ नागरिक पोर्टल पर अब लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और परिजनों को समय पर सहायता मिल सकेगी।