Skip to content

Extortion Threat: शहर के बड़े व्यापारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती, दहशत में परिवार

Extortion Threat: शहर के बड़े व्यापारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती, दहशत में परिवार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, इंदौर। Extortion Threat: इंदौर ( Indore ) के उपनगर महू में एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से जुड़े मेवाड़ा परिवार के सदस्य विक्रम मेवाड़ा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। कॉलर ने गोवा में परिवार द्वारा खरीदी गई करोड़ों रुपये की संपत्ति का उल्लेख करते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

करीब डेढ़ मिनट तक चली बातचीत में पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। बताया जा रहा है कि कॉल “प्राइवेट नंबर” से आया था, जिससे स्क्रीन पर कोई नंबर प्रदर्शित नहीं हुआ। घटना के बाद विक्रम मेवाड़ा ने महू के ग्रामीण एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।

सभी पहलुओं की जांच

ग्रामीण एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तव में लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से दी गई है या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर भय पैदा करने की कोशिश की है। एहतियात के तौर पर परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके प्रतिष्ठानों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Watch on Daily Samvad