DIPS News: डिप्स सुरानुस्सी के स्वर्णिम सितारे: विश्व मंच पर प्रतिभा की दमक, शिक्षा की अद्भुत विजयगाथा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डिप्स सुरानुस्सी ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। संस्थान के मेधावी पूर्व विद्यार्थियों ने देश और विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि डिप्स केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का सशक्त मंच है।
इन उज्ज्वल सितारों में निपुण दत्ता एस वाई सी पी ई संस्था में टीम लीडर के रूप में नेतृत्व की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। डॉ. रिंपल और डॉ. अभय धरेम चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं। शालिनी शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी दक्षता से विशिष्ट पहचान बनाई है, जबकि प्रणव शर्मा भारतीय वायु सेना में देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। अनुभा सहगल प्रोफेसर के रूप में ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं तथा आरती चौधरी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में वित्त प्रमुख के पद पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।