Skip to content

Haryana News: मोहन लाल बड़ौली ने पदाधिकारियों के साथ काज़ीरंगा नेशनल पार्क और चाय बागानों का भी किया अवलोकन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठों में प्रमुख कामाख्या धाम के दर्शन किए। वहीं उन्होंने नागांव में स्थित 126 फीट ऊंचे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग वाले महा महामृत्युंजय मंदिर के दर्शन भी किए। उन्होंने माँ कामाख्या और बाबा भोले नाथ से हरियाणावासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ( Mohan Lal Badoli ) ने काज़ीरंगा नेशनल पार्क में प्राकृतिक विरासत तथा चाय के बागानों में प्राकृतिक सुंदरता और उद्योग का भी अवलोकन किया। [caption id="attachment_101798" align="aligncenter" width="1200"] Mohan Lal Badoli with other party officials visited Kaziranga National Park Mohan Lal Badoli with other party officials visited Kaziranga National Park[/caption]

यह पार्क भारत की प्राकृतिक विरासत का गौरव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक से अधिक के कार्यकाल में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत, सजीव और वैश्विक स्तर पर पुनर्स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मोदी सरकार का उद्देश्य आधुनिकीकरण के साथ-साथ प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित और पुनर्जीवित करना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बड़ौली ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है। बड़ौली ने विश्वविख्यात काज़ीरंगा नेशनल पार्क की जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह पार्क भारत की प्राकृतिक विरासत का गौरव है।

उद्योग को नई दिशा और मजबूती मिल रही

बड़ौली ने असम के चाय बागानों में प्राकृतिक सुंदरता और उद्योग का अवलोकन किया और कहा कि यहां की प्राकृतिक हरियाली और सुंदरता से मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले के रूप में शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असम की चाय उद्योग को नई दिशा और मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बड़ौली के साथ प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सोनीपत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, विधायक रणधीर पणिहार, दीपक निवास हुड्डा, हरविंद कोहली सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।