Skip to content

Haryana News: हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार समारोह 28 फरवरी को, 11 वैज्ञानिकों को मिलेगा सम्मान

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय "हरियाणा विज्ञान रत्न" और "हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार समारोह" 28 फरवरी, 2026 को हरियाणा लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हरियाणा ( Haryana ) के 11 प्रमुख वैज्ञानिकों को वर्ष 2022 से 2024 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल, प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि सीएम नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने और युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए आयोजित यह समारोह प्रदेश में विज्ञान की दिशा में नए मील के पत्थर स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।