Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबराय को गोली मारने वाले युवक की CCTV वीडियो आई सामने, देखें

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबराय को गोली मारने वाले युवक की CCTV वीडियो आई सामने, देखें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या की जिम्मेदारी शेरू ग्रुप ने ली है। शेरू ग्रुप के जस्स बुट्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने लक्की ओबराय की हत्या को खालसा कालेज की प्रधानगी से जोड़ा है। हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पैदल आए एक युवक ने लक्की ओबराय को गोली मार दी और फिर एक्टिवा चालक के साथ फरार हो गया। जालंधर (Jalandhar) में AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा-जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं। [caption id="attachment_101637" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Lucky Oberai murder case Jalandhar Lucky Oberai murder case[/caption]

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या की वीडियो सामने आई है। इसमें हत्यारा पैदल चलकर आता है और थार में बैठे आप नेता लक्की ओबराय को गोली मारता है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार और एक एक्टिवा सवार आते हैं। गोली मारने वाला युवक एक्टिवा चालक के पीछे बैठ कर फरार हो जाता है। देखें VIDEO उधर, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में अहम जानकारी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ साझा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। वहीं, सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में सफेट एक्टिवा सवार बदमाश की फोटो सामने आई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आपको बता दें कि जालंधर  (Jalandhar)  में 6 फरवरी की सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।