डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में सिटी स्क्वायर बिल्डिंग में स्थित जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) पर बहुत बड़ा आरोप लगा है। जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह (Satnam Singh) और अशोक पर 45 लाख रुपए ठगी मारने का आरोप लगा है। यह आरोप किसान यूनियन (Kisan Union) के नेताओं ने लगाया है और किसान यूनियन के नेताओं ने सिटी स्क्वायर के बाहर और अंदर जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के दफ्तर में धरना लगा दिया है।
जालंधर (Jalandhar) में किसान यूनियन के नेताओं ने कहा है कि जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह (Satnam Singh), अशोक और मनदीप ने मिलकर सुखचैन सिंह से 45 लख रुपए की ठगी की है। इशकी शिकायत पिछले तीन साल से पुलिस थाने में चल रही है। लेकिन पुलिस कोई कार्ऱवाई नहीं कर रही है।

फर्जी निकला वीजा
पीड़ित सुखचैन सिंह ने बताया कि 2023 में कनाडा (Canada) जाने के लिए जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप को 45 लख रुपए दिए थे। इसमें से ज्यादातर रकम उनके अकाउंट में भेजे गए थे। सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह कनाडा (Canada) जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi AIrport) पहुंचे तो वहां उनको दिया गया वीजा (VISA) फर्जी निकला। हालांकि वह किसी तरह वापस आए और 2023 में अपना पैसा मांगना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR
पीड़ित ने बताया कि जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप ने उन्हें पैसे नहीं दिए। इसके बाद किसान यूनियन के साथ उन्होंने जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सामने धरना प्रदर्शन किया लेकिन 3 साल बीतने के बाद भी सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप ने सुखचैन सिंह का 45 लख रुपए नहीं लौटाया।

जिससे किसान यूनियन (Kiasn Union) के नेताओं के साथ आज पीड़ित सुखचैन सिंह फिर से जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के बाहर धरना प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक हमारे पैसे वापस नहीं किए जाते तब तक उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप के साथ पुलिस और जिला प्रशासन मिला हुआ है, जिससे 3 साल बीतने के बाद भी सुखचैन सिंह का पैसा नहीं लौटाया गया ना ही ठगी करने वाले जपनूर ट्रेवल्स के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा है कि जपनूर ट्रेवल्स (Japnoor Travels) के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप ने सुखचैन सिंह का अगर 45 लख रुपए नहीं लौटाया तो वह रोड जाम करेंगे और लगातार धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।








