Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का बड़ा एक्शन, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर विकास कामों की क्वालिटी को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। मेयर ने साफ कहा है कि विकास कामों की गुणवत्ता से कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। यही नहीं, मेयर वनीत धीर ने शिकायत मिलने के बाद एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया। जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर निगम (Municipal Corporation) के एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट (Blacklist) कर दिया है। उक्त ठेकेदार ने घटिया मैटेरियल की सप्लाई की थी। जिसकी जानकारी मिलते ही मेयर वनीत धीर ने बड़ा एक्शन ले लिया। [caption id="attachment_81645" align="aligncenter" width="1200"] Vaneet Dhir Mayor Jalandhar Vaneet Dhir Mayor Jalandhar[/caption]

ठेकेदार पर एक्शन

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) हलके के लोगों ने शिकायत की थी कि पार्कों के अंदर लगने वाले सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जब इसकी जांच करवाई गई तो सही पाया गया। मेयर वनीत धीर ने ठेकेदार सतनाम की फर्म को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मेयर वनीत धीर ने बताया कि ठेकेदार सतनाम को इससे पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। ठेकेदार सतनाम पार्कों में बेंच समेत अन्य सामान की सप्लाई करता था।