Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार और भारी हथियार बरामद

इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुईं। इस बात की जानकारी पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
Highlights
  • अमृतसर में ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़
  • 2 गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद
  • युवाओं को कट्टरपंथ में फंसाने का खुलासा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। खबर है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ISI से जुड़े एक आतंकी और सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुईं। इस बात की जानकारी पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के माध्यम से निर्देश पा रहे थे। यह मॉड्यूल युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने और भारत विरोधी प्रचार फैलाने में भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *