Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर घायल

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन पंजाब में फायरिंग हो रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर गोलियां चली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोगा ( Moga ) में गोलियां चली है। इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया है। युवक की पहचान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुरानी रंजिश के चलते हमला

बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर वापस आ रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।