Skip to content

Firing News: शहर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Firing in Chandigarh Sector- 9: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय चरणप्रीत सिंह निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

जानकारी के अनुसार, चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां उन्हें लगीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गोली लगते ही वह ड्राइविंग सीट पर ही गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें उसी गाड़ी में डालकर PGI Chandigarh ले जाने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। [caption id="attachment_105347" align="aligncenter" width="1200"] Property Dealer Shot Dead in Chandigarh Property Dealer Shot Dead in Chandigarh[/caption]

12 खाली खोल बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से 12 खाली खोल बरामद किए गए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी कार्यालय महज कुछ मिनट की दूरी पर हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतक को पहले से धमकियां भी मिल रही थीं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।