डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana Police Transfer, IPS Transfer, HPS Officers: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए 18 आईपीएस (IPS) और 4 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
हरियाणा
(Haryana)
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को फील्ड से हटाकर मुख्यालय में लगाया गया है, जबकि कई को नए जिलों में तैनाती दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल लंबे समय से लंबित था और प्रदर्शन व जरूरत के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। फिलहाल ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को जल्द ही अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।