Jalandhar News: जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है।
सुशील रिंकू (
Sushil Kumar Rinku
) की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए लुधियाना पहुंचे। इस दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी अस्पताल पहुंचे और पूर्व सांसद सुशील रिंकू से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।