Himachal Pradesh: जालंधर के श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, देहरा।
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मुबारकपुर-रानीताल एनएच-503 पर सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर
जालंधर (Jalandhar)
से 35 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि बस क्रैश रोल बैरियर से टकराकर रुक गई और गहरी खाई में गिरने से बच गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे की है। बस चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ढलियारा के तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए पहाड़ी से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।