Skip to content

Jalandhar: जालंधर के होटल Ambassador और Prime Regalia पर हो सकती है कार्रवाई, अफसर पर भी गिर सकती है गाज

Jalandhar: जालंधर के होटल Ambassador और Prime Regalia पर हो सकती है कार्रवाई, अफसर पर भी गिर सकती है गाज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्थित होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई हो सकती है। इसे लेकर होटल मालिक और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दायर किया गया है। इस पर 20 मार्च को सुनवाई है। जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने बताया कि होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) प्रबंधन ने करोड़ों रुपए की वन विभाग की जमीन हड़प कर इस पर व्यवसायिक गतिविधियां कर रहे हैं। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को पार्किंग बना दिया गया, जबकि इसे लेकर वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई।

जरनैल सिंह पर भी आरोप

वन विभाग के अधिकारी जरनैल सिंह पर भी आरोप लगाया गया है। करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के जरनैल सिंह की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) प्रबंधन ने कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर सरकार ने इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं की तो सरकार, वन विभाग और होटल प्रबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इसे लेकर सरकार ने वन विभाग के अधिकारी जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर 20 मार्च को तलब किया है। इस संबंध में होटल प्रबंधन और वन अधिकारी का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया। https://www.youtube.com/watch?v=0fWmDrANreM