Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के महतपुर इलाके में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस (Jalandhar Rural Police) के अधिकारियों के मुताबिक, शीलू सरपंच महिंदर सिंह पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था और पिछले दो दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। [caption id="attachment_104075" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Encounter Jalandhar Encounter[/caption]

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) पुलिस देर रात एसआई कश्मीर सिंह की टीम महतपुर इलाके में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ शीलू बाइक पर इलाके से गुजरने वाला है। पुलिस ने नाका मजबूत कर चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की और नाका तोड़कर फरार होने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। बताया जा रहा है कि महतपुर के पास घुम्मन पैलेस के नजदीक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। गोली लगते ही शीलू बाइक से गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि हमले की साजिश और अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके। [caption id="attachment_104074" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Encounter News Jalandhar Encounter News[/caption] पुलिस ने बताया कि सुखजीत सिंह उर्फ शीलू पर दो दिन पहले जमहूरी किसान सभा के नेता और बूटे छन्ना गांव के सरपंच महिंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। सरपंच पर हुए हमले को लेकर ग्रामीणों और किसान संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई थी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

चार लोगें की तलाश

जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में शीलू के अलावा चार अन्य आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।