Skip to content

UP News: नगर निगम के कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, दो इंस्पेक्टरों को किया सस्पेंड, दो अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी, जाने वजह

Suspend
Suspend
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लखनऊ। UP News: नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर दो टैक्स इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

लापरवाही बरतने के लगे आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, टैक्स इंस्पेक्टर मोहम्मद शहान और इसरार अहमद पर टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली नहीं की और कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई भी नहीं की गई। इससे नगर निगम ( Lucknow Nagar Nigam ) को राजस्व हानि होने की आशंका जताई गई।

तत्काल प्रभाव से निलंबित

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने पर दोनों टैक्स इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की आय बढ़ाने और लंबित करों की वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा दो अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारियों को भी कड़ा संदेश गया है कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।