Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 14 मार्च से 19 मार्च तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी की गति के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की कमी आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। [caption id="attachment_91226" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा

राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अब सभी जिलों का तापमान इससे नीचे आ गया है, जबकि इससे पहले कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक आज से एक नया वेस्टस्टर्न डिर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो पहले पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अनुमान है कि 14 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। उसके बाद 15 से 19 मार्च तक तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। गुरदासपुर में रात सबसे ठंडी रही, जहां 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।