Skip to content

Haryana News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE को किया सस्पेंड, एक्सईन को नोटिस

Haryana News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE को किया सस्पेंड, एक्सईन को नोटिस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: इस समय की बडी खबर सामने आ आ रही है। खबर है कि हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ( Ranbir Singh Gangwa ) ने पलवल जिले के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है। [caption id="attachment_75940" align="alignnone" width="1200"] Notice Notice[/caption]

कारण बताओ नोटिस जारी

इसके साथ ही संबंधित एक्सईन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दे कि गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।