Skip to content

Fraud Travel Agent: वीजा एजेंट से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड, बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए दिए थे 20 लाख रुपए

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कुरुक्षेत्र। Fraud Travel Agent: वीजा एजेंट (Visa Agent) से तंग आकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि वीजा एजेंट द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने और लाखों की ठगी से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra ) के पिहोवा में वीजा एजेंट (Visa Agent) से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के लिए चंडीगढ़ के एजेंट को 20 लाख रुपए दिए थे, लेकिन एजेंट ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। [caption id="attachment_105191" align="alignnone" width="1200"] VISA Fraud VISA Fraud[/caption]

एजेंट ने जान से मारने की धमकियां दी

इसके साथ ही एजेंट ने पैसे और डॉक्यूमेंट लौटाने से मना कर दिया। जिसके चलते महिला काफी परेशान थी। पैसे मांगने पर एजेंट लगातार परिवार को धमका रहा था। महिला ने पैसे लौटाने के लिए दोबारा एजेंट से बातचीत की तो एजेंट ने जान से मारने की धमकियां दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी से तंग आकर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक महिला की पहचान मलकीत कौर (44) निवासी अधोया के रूप में हुई है।

ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख की मांग

महिला अपने बेटे जश्नप्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी। जिसके चलते परिवार ने चंडीगढ़ में न्यू बॉस इंटरनेशनल के ऑफिस में गए यहां उनकी मुलाकात काजोल, इसीता और अमन एजेंट से हुई। इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की जिसमें 20 लाख रुपए एडवांस दिए गए। [caption id="attachment_95000" align="alignnone" width="1200"] Visa Fraud Visa Fraud[/caption] वहीं काफी समय बीत जाने के बाद एजेंट ने वीजा नहीं लगवाया। महिला ने एजेंट से फोन पर बात की तो आरोपी धमकियां देने लगा। इसके साथ ही आरोपी ने पैसे, पासपोर्ट, DMC और बाकी डॉक्यूमेंट भी लौटाने से मना कर दिया। इससे महिला परेशान हो गई।

इलाज के दौरान मौत

इसके बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।